{"_id":"6ab02bfa3c61cc15c40379d4","slug":"policeman-suspended-for-being-on-duty-while-intoxicated-rewari-news-c-198-1-rew1001-245812-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शराब के नशे में ड्यूटी करने के आरोप में पुलिसकर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शराब के नशे में ड्यूटी करने के आरोप में पुलिसकर्मी सस्पेंड
Mon, 21 Sep 2026 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। अंतरराज्यीय सीमा पर शराब पीकर ड्यूटी करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने एएसआई महेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया। महेंद्र सिंह एक माह से कापड़ीवास ओवरब्रिज के पास ड्यूटी पर तैनात था।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कापड़ीवास ओवरब्रिज के पास तैनात एक एएसआई शराब के नशे में है और लोगों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा है। इसके बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस की टीम पहुंची। टीम के पहुंचने से पहले ही पुलिसकर्मी वहां से निकल चुका था। इसके बाद टीम उसके निवास स्थान की ओर गई, जहां वह रेवाड़ी पुलिस लाइन के पास मिला।
शिकायत के आधार पर पुलिसकर्मी को रात में नागरिक अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी मेडिकल जांच की, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट एसपी के समक्ष प्रस्तुत की। इसके बाद एसपी ने महेंद्र सिंह को ड्यूटी में लापरवाही और अनैतिक गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
इससे पहले 18 सितंबर को मॉडल टाउन थाने के मुंशी और सीआईए के 2 पुलिसकर्मियों को काम में गड़बड़ी और गलत गतिविधियों के आरोप में निलंबित किया गया था। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ इस तरह की शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी।