फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Winners of the Sanskrit Shloka Recitation Competition Honoured

Rewari News: संस्कृत श्लोक पाठ प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

Sun, 30 Aug 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 30 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Winners of the Sanskrit Shloka Recitation Competition Honoured
प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी। स्रोत : स्कूल
कुंड। गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल में कनिष्ठ समूह ब (कक्षा 7-8) और कनिष्ठतम समूह स (कक्षा 6) के बीच अंतरसदनीय संस्कृत श्लोक पाठ प्रतियोगिता हुई। अलग-अलग वर्गों के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विद्या, आत्मज्ञान, मित्रता, विवेक, ज्ञान, धार्मिक जीवन, ब्रह्मज्ञान, संग, निष्काम कर्म, दान, काल, स्वधर्म और कठिन सत्य जैसे विषयों पर कैडेटों ने श्लोकों का पाठ किया। कक्षा 6 और कक्षा 7-8 के कुल 18 कैडेटों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों का मूल्यांकन उच्चारण, यति-गति, प्रस्तुति, भाव और विषय की समझ के आधार पर किया गया।
विज्ञापन

कक्षा 6 वर्ग में रेजांगला सदन के कैडेट ओमांश ने प्रथम, रेजांगला सदन की कैडेट दीया ने द्वितीय और कारगिल सदन के कैडेट केशव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सदनवार परिणाम में रेजांगला सदन प्रथम और कारगिल सदन द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 7-8 वर्ग में सुब्रोतो सदन के कैडेट नैतिक प्रथम, करियप्पा सदन के कैडेट शौर्य द्वितीय और अर्जन सदन के कैडेट सार्थक तृतीय रहे। सदनवार परिणाम में करियप्पा सदन प्रथम, सुब्रोतो सदन द्वितीय और कटारी सदन तृतीय स्थान पर रहा।
मुख्य अतिथि प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर ने कहा कि संस्कृत श्लोक पाठ प्रतियोगिता विद्यार्थियों को भाषा और संस्कृति से जोड़ने के साथ उनमें आत्मविश्वास और आध्यात्मिक जागरूकता विकसित करती है। ऐसे आयोजनों से कैडेटों का मंच भय दूर होता है और उनमें वाचन कला का विकास होता है।

कार्यक्रम का संचालन कैडेट आलोक कश्यप और कैडेट सिसल वैष्णवी ने किया। निर्णायक मंडल में योगेश कुमार सिंघल, प्रवीण और विजयेंद्र सोलंकी शामिल रहे। विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी जय सिंह राठौड़, उप-प्राचार्य वंदना चौधरी और वरिष्ठ अध्यापक गजेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में योगेश कुमार सिंघल, प्रवीण और विजयेंद्र सोलंकी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed