फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Today is the last day to apply for Entrepreneur Youth Award

Rewari News: उद्यमी युवा पुरस्कार के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन

Mon, 30 Dec 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 30 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Today is the last day to apply for Entrepreneur Youth Award
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से दिए जाने वाले युवा उद्यमी पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि मंगलवार को है। सफल युवा उद्यमी को जिला व प्रदेशस्तर पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।
इच्छुक व्यक्ति आवेदन फार्म विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। योजना के तहत पहले तीन स्थानों पर आने वाले युवाओं को सरकार की ओर से इनाम राशि दी जाएगी और प्रथम युवा को राज्य स्तर पर अपने बिजनेस को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। आवेदन के लिए विभाग की ओर से कुछ शर्तें रखी गई हैं। इनके अनुसार युवा आवेदन कर सकते हैं। इनमें आवेदक युवा हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए। साथ ही वह किसी भी राजकीय आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त किया हुआ होना चाहिए। इसमें केवल इंजीनियरिंग ट्रेड व इसके उप ट्रेड प्रशिक्षु ही भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


जिलास्तर पर प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को जिला मुख्यालय इनाम देगा। इसमें पहले स्थान पर रहने वाले उद्यमी युवा को दस हजार, दूसरे स्थान पर साढ़े सात हजार और तीसरा स्थान पाने वाले युवा को पांच हजार रुपये इनाम दिया जाएगा। इसके बाद राज्य स्तर पर प्रथम रहने वाले युवा उद्यमी को 50 हजार, दूसरा स्थान हासिल करने वाले युवा को 40 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले युवा को 30 हजार रुपये इनाम राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सफल युवा उद्यमी पुरस्कार योजना के तहत मंगलवार को आवेदन करने का अंतिम दिन है। इच्छुक व्यक्ति विभाग की वेबसाइट से फार्म डाउनलोड कर मांगे गए दस्तावेज के साथ राजकीय आईटीआई कॉलेज में जमा करा सकते हैं। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।-सुनील यादव, प्राचार्य राजकीय आईटीआई कॉलेज रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed