{"_id":"6828d5b14e604972cd0bcaee","slug":"three-more-accused-arrested-in-fraud-case-rewari-news-c-198-1-rew1001-219641-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ठगी मामले में तीन आरोपी और पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ठगी मामले में तीन आरोपी और पकड़े
विज्ञापन
फोटो : 1पकड़े गए तीनों आरोपी। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गांव जाहिदपुर निवासी एक संस्कृत अध्यापक को डिजिटल अरेस्ट कर 4 लाख 18 हजार 999 रुपये ठगने के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान यूपी के जिला अमरोहा के गांव कैसला निवासी बब्बू अली, जिला मुरादाबाद के नयागांव आंबेडकर नगर निवासी शीलचंद्र व मोहम्मद शकूर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
दरअसल, गांव जाहिदपुर निवासी सुधीर सिंह ने बताया था कि वह संस्कृत अध्यापक है। गत 7 जनवरी को उनके मोबाइल पर किसी मोहित हांडा नाम के एक व्यक्ति का फोन आया और उसने बताया कि किसी कृष्ण गुप्ता नाम के व्यक्ति ने मुंबई में उसकी आईडी पर उनके नाम से बैंक खाता खोल कर मनी लांड्रिंग की है और करीब 68 लाख 50 हजार रुपये जमा कराए हैं।
विज्ञापन
वह अभी सीबीआई की गिरफ्त में है। आरोपी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने उसे भी डिजिटल अरेस्ट किया है। आरोपी ने उसे व्हाट्सएप पर डिजिटल अरेस्ट का ऑर्डर भी भेजा। इसके बाद आरोपी ने उसे एक यूपीआई आईडी भी भेजी और 16 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा।
डर के कारण उसने पैसे जमा करा दिए। आरोपी ने डरा धमका कर उससे विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए 4 लाख 18 हजार 999 रुपये जमा करा लिए। इसके बाद उसके एक साथी के घर आने के बाद, उसे हकीकत का पता चला।
इस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त तीन आरोपी राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव ढाणी नवोडी निवासी आशीष मिठारवाल, जिला जोधपुर की शक्ति कालोनी निवासी सौरव पंवार व जिला जोधपुर के गांव कापेडा निवासी बुधराज उर्फ बुधाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसमें पुलिस ने बब्बू अली, शीलचंद्र व मोहम्मद शकूर को भी गिरफ्तार कर लिया है।