फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The miscreants showed pistol and looted 13 thousand rupees from the animal traders

बाइक सवार बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर पशु व्यापारियों से 13 हजार रुपये लूटे

Sat, 26 Jun 2021 09:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
The miscreants showed pistol and looted 13 thousand rupees from the animal traders
रेवाड़ी। बावल क्षेत्र में पशु खरीदने के लिए आए नूंह जिले के दो व्यापारियों से बाइक सवार पांच बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर 13 हजार की नकदी छीन ली और फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं लग पाया। बावल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नूंह जिले के गांव बदरपुर निवासी सिराजुद्दीन ने बताया कि वह पशु खरीदने का काम करते हैं। शनिवार को वह अपने गांव निवासी मोहम्मद इकबाल के साथ बाइक से बावल में पशु खरीदने के लिए आए थे। वह दोनों गांव सुबासेड़ी से गांव भगवानपुर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में दो बाइक पर सवार पांच युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। भगवानपुर गांव से निकलते ही युवकों उनका रास्ता रोक लिया और पिस्तौल दिखाते हुए जेब से नकदी निकालने की धमकी दी। बदमाशों ने सिराजुद्दीन की जेब से 13 हजार रुपये व मोबाइल और मोहम्मद इकबाल से मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड व दो खाली चेक छीन लिए। लूटपाट के बाद आरोपी गांव शेखपुर की तरफ फरार हो गए। इसके बाद दोनों व्यापारी गांव तिहाड़ा में अपने एक परिचित के पास पहुंचे और लूटपाट की जानकारी दी। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस भी पीड़ितों के पास पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं लग पाया। पुलिस ने सिराजुद्दीन की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ, बावल बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। नाकाबंदी करने के बावजूद लूट के आरोपी फरार हो गए। पुलिस की टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए जुटी हुई है। उम्मीद है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed