{"_id":"69595d3695f670a93a02ed7f","slug":"the-citys-sewer-system-will-be-repaired-at-a-cost-of-rs-425-crore-tender-issued-rewari-news-c-198-1-rew1001-231460-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शहर की सीवर व्यवस्था 4.25 करोड़ रुपये से होगी दुरुस्त, टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शहर की सीवर व्यवस्था 4.25 करोड़ रुपये से होगी दुरुस्त, टेंडर जारी
Sat, 03 Jan 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
जैनपुरी मोहल्ले में हुआ सीवर ओवरलफ्लो। संवाद
- फोटो : bhadrawah news
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर की सीवर व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। सीवर की सफाई के लिए टेंडर जारी किया गया है। इसके तहत शहर में 300 एमएम से लेकर 900 एमएम आंतरिक व्यास तक की ट्रंक सीवर लाइनों की सुपर सकर मशीन के माध्यम से डी-सिल्टिंग (गाद निकालने) का कार्य कराया जाएगा। इस परियोजना पर 4.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
लंबे समय से गाद, कचरा और ठोस अपशिष्ट जमा होने के कारण सीवर जाम है। इसके चलते जलनिकासी प्रभावित हो रही है। इसको देखते हुए सीवर की सफाई कराई जाएगी।
टेंडर दस्तावेज के अनुसार शहर के विभिन्न हिस्सों में बिछी मुख्य सीवर लाइन से गाद, कचरा और ठोस अपशिष्ट निकाला जाएगा ताकि जलनिकासी हो सके। इस कार्य के पूरा होने से सीवर व्यवस्था में सुधार होगा और नागरिकों को राहत मिलेगी। इच्छुक ठेकेदारों और एजेंसियों के लिए टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।
सीवर जाम की समस्या बढ़ती जा रही : शहर में पिछले कुछ वर्षों से सीवर जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई इलाकों में हल्की बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
इससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ जाते हैं। नियमित सफाई न होने और सीवर लाइनों की समय-समय पर डी-सिल्टिंग न होने के कारण यह समस्या विकराल रूप ले चुकी है।
-
क्या है सुपर सकर मशीन
सुपर सकर मशीन के माध्यम से सीवर लाइनों की सफाई आधुनिक और प्रभावी तरीका है, जिससे गहराई में जमी गाद को भी आसानी से निकाला जा सकता है। इस तकनीक के इस्तेमाल से सीवर लाइनों को नुकसान पहुंचाए बिना सफाई संभव होती है और भविष्य में ओवरफ्लो की संभावना भी कम हो जाती है।
-
अपशिष्ट जल पंपिंग स्टेशन में होगा कार्य
सीवर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वार्षिक रखरखाव से संबंधित निविदा जारी की गई है। इसके तहत सीवरेज योजना में प्रयुक्त 200 एचपी तथा 150 एचपी/960 आरपीएम क्षमता वाले नॉन-क्लॉग सीवेज सबमर्सिबल पंपिंग सेटों की रिवाइंडिंग और मरम्मत का कार्य किया जाएगा। यह कार्य नासियाजी रोड स्थित रेवाड़ी नगर के एसटीपी पर अपशिष्ट जल पंपिंग स्टेशन में कराया जाना प्रस्तावित है। इन पंपिंग सेटों के नियमित रखरखाव और मरम्मत से सीवेज पंपिंग व्यवस्था की कार्यक्षमता बनी रहेगी और तकनीकी खराबियों के कारण होने वाली सीवर ओवरफ्लो जैसी समस्याओं से बचाव किया जा सकेगा।
-
धारूहेड़ा सेक्टर-6 में जल आपूर्ति एवं सीवरेज का होगा रखरखाव
धारूहेड़ा में जल आपूर्ति एवं सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से सेक्टर-6 क्षेत्र के लिए वार्षिक रखरखाव अनुमान के तहत एक निविदा जारी की गई है। इस निविदा के माध्यम से धारूहेड़ा में सीवरेज मैनहोलों की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा, जिसमें प्लास्टर, ईंटवर्क, स्टील फाइबर प्रबलित कंक्रीट कवर फ्रेम लगाने सहित अन्य सभी संबंधित कार्य शामिल हैं इस कार्य का अनुमानित निविदा मूल्य 1.97 लाख रुपये तय किया गया है।
-
शॉपिंग सेंटर की सीवर व्यवस्था का होगा रखरखाव
सेक्टर-5 स्थित शॉपिंग सेंटर की सीवर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा वार्षिक रखरखाव से संबंधित एक निविदा जारी की गई है। शॉपिंग सेंटर क्षेत्र में बड़ी संख्या में दुकानदारों और ग्राहकों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सीवरेज व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। निविदा का अनुमानित मूल्य 1.98 लाख रुपये निर्धारित किया गया है।
वर्जन
शहर की सीवर व्यवस्था को ठीक करने के लिए कई टेंडर जारी किए गए हैं। जो टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गया है, उसे अलॉट किया जाएगा। साथ ही उनका कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इस बार बारिश से पहले सीवर व्यवस्था ठीक कर ली जाएगी।-नवीन, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग।