{"_id":"66ef577439f22d23a9094714","slug":"street-lights-will-be-repaired-in-rewari-bawal-and-dharuhera-before-diwali-rewari-news-c-198-1-rew1001-209649-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दीपावली से पहले रेवाड़ी, बावल और धारूहेड़ा में दुरुस्त होगी स्ट्रीट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दीपावली से पहले रेवाड़ी, बावल और धारूहेड़ा में दुरुस्त होगी स्ट्रीट लाइट
Sun, 22 Sep 2024 05:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 17रेवाड़ी। शहर के महाराणा प्रताप चौक के पास बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। प्रकाश पर्व दीपावली से पहले रेवाड़ी, बावल और धारूहेड़ा क्षेत्र में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराई जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर परिषद और नगर पालिका के अधिकारी दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त कराने के प्रयास में हैं।
स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के लिए रेवाड़ी, बावल और धारूहेड़ा में टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि समय रहते जिन क्षेत्रों में लाइट खराब है, उसे दुरुस्त किया जा सके। जहां नई लाइट की जरूरत होगी, वहां नई लाइट लगाई जाएगी। रेवाड़ी और बावल क्षेत्र में तिरंगा लाइट लगाने की प्रक्रिया चल रही है। बावल में 12.69 लाख रुपये की राशि तिरंगा लाइट पर खर्च होगी। टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
रेवाड़ी में भी टेंडर लगाया गया है। बारिश के मौसम में रेवाड़ी, बावल और धारूहेड़ा शहर के मार्गों पर जलभराव के चलते स्ट्रीट लाइट के अंडर ग्राउंड केबल में शार्टसर्किट से गड़बड़ी आ गई थी। इसके बाद विभाग ने काफी दिनों तक इन स्ट्रीट लाइट पर ध्यान तक नहीं दिया जिससे रात में सड़कों पर अंधेरा छाया रहता है। वहीं, अब स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मरम्मत पर खर्च होंगे 98.51 लाख रुपये
रेवाड़ी नगर परिषद की ओर से स्ट्रीट लाइट की मरम्मत पर 98.51 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए नगर परिषद ने टेंडर जारी कर दिया है। वार्ड नंबर 1 से लेकर 31 और सेक्टर 1, 3, 4 की स्ट्रीट लाइट का संचालन, मरम्मत और रखरखाव का कार्य किया जाएगा। मार्स हॉस्पिटल, हनुमान मंदिर, बड़ा तालाब, महाराणा प्रताप चौक से अनाज मंडी रोड, बावल रोड से गढ़ी बोलनी रोड, नेहरू पार्क से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की लाइट दुरुस्त की जाएगी। दिल्ली रोड, हुडा बाईपास, कोनसीवास रोड, पटौदी रोड की लाइट का मेंटनेंस किया जाएगा।
धारूहेड़ा के सभी वार्डों में दुरुस्त होगी स्ट्रीट लाइट
धारूहेड़ा में स्ट्रीट लाइट लगाने पर 5 लाख 65 हजार रुपये की राशि खर्च किए जाएंगे। वहीं, 5.72 लाख से सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट की मरम्मत की जाएगी। धारूहेड़ा से गुजरते सोहना रोड और एनआरपी बास रोड की स्ट्रीट लाइट की मरम्मत होगी। यहां लंबे समय स्ट्रीट लाइट खराब है। लाइट खराब होने से रात में हादसे का खतरा रहता है। धारूहेड़ा के सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट की मेंटेनेंस की जाएगी।
-- -- --
वर्जन :
बास रोड और धारूहेड़ा के सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के लिए नगर पालिका ने टेंडर निकाला गया है। जल्द ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।-प्रवीन कुमार सचिव, नगर पालिका धारूहेड़ा
वर्जन:
शहर के मार्गों पर स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने के लिए टेंडर लगाया गया है। स्थान चिह्नित किए गए हैं। जल्द ही स्ट्रीट लाइट की मरम्मत की जाएगी। -पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।