{"_id":"68b33f5e6db7d0cdf0070834","slug":"showed-strength-in-tug-of-war-100-meter-race-and-plank-exercise-rewari-news-c-198-1-rew1001-224925-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रस्साकशी, 100 मीटर दौड़ व प्लैक अभ्यास में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रस्साकशी, 100 मीटर दौड़ व प्लैक अभ्यास में दिखाया दम
विज्ञापन
रस्साकसी में दम दिखाते युवा। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने रस्साकशी, 100 मीटर दौड़ व प्लैक अभ्यास जैसी स्पर्धाओं में दम दिखाया
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने किया। योगाभ्यास के अंतर्गत सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन और प्राणायाम का सामूहिक अभ्यास योग विभाग के सहायक प्राध्यापकों द्वारा डॉ. श्रुति के नेतृत्व में संपन्न कराया गया।
आयोजन में प्रो. पंकज त्यागी, डॉ. संगीता, देवेंद्र ढाका, डॉ. जयपाल सिंह राजपूत, डॉ. अमनदीप, डॉ. धर्मबीर यादव, प्रवीण कुमार, अमित कुमार सहित विश्वविद्यालय के कई प्राध्यापक एवं छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
डॉ. जयपाल सिंह राजपूत ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई एवं खेल के प्रति जागरूक किया।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद विश्वविद्यालय स्वास्थ्य के लिए निरंतर जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा है।
प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को टी-शर्ट पुरस्कार स्वरूप भेंट किए गए। कार्यक्रम के पश्चात सभी प्रतिभागियों व उपस्थितजन को फलाहार एवं जूस वितरित किया गया।