{"_id":"6ab7f88cfa93e1ae1b0dfebb","slug":"neha-and-kajal-secured-the-first-position-in-group-dance-while-tannu-rewari-news-c-198-1-rew1001-246136-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: समूह नृत्य में नेहा-काजल, रंगोली में तन्नू रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: समूह नृत्य में नेहा-काजल, रंगोली में तन्नू रहीं प्रथम
विज्ञापन
विद्यार्थियों को सम्मानित करते विधायक अनिल यादव। स्रोत : कॉलेज
कोसली। राजकीय महाविद्यालय कोसली में विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिभा खोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कोसली विधायक अनिल यादव रहे। अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. डॉ. लाज कौशल ने की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में प्रतिभा होती है, जरूरत उसे पहचानकर उचित मंच देने की है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, चित्रकला, कार्टूनिंग, रंगोली और पोस्टर मेकिंग में भाग लिया। समूह नृत्य में नेहा-काजल, कशिश-पायल और चंचल-निकिता की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। एकल नृत्य में नेहा, हिमानी और मुस्कान ने प्रदर्शन किया। कार्टूनिंग में तन्नू प्रथम रहीं। रंगोली में तन्नू, मीनाक्षी और रिया ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में सुनय, कोमल और दिव्या क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं।
इस अवसर पर भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष संजीव कुमार की पुस्तक ‘फिजिक्स फंडामेंटल’ का विमोचन विधायक अनिल यादव और डीएवी कॉलेज कोसली की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रीति धनखड़ ने किया। विधायक ने महाविद्यालय की मांगों पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। संयोजक डॉ. संध्या रहीं। संचालन सुनील कुमार और संजीव कुमार ने किया।