फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bhojawas Kabaddi Team Wins at Majra AIIMS Fair

Rewari News: माजरा एम्स मेले में भोजावास की कबड्डी टीम विजेता

Sat, 26 Sep 2026 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Bhojawas Kabaddi Team Wins at Majra AIIMS Fair
विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते आयोजक। स्त्रोत: ग्रामीण
कुंड। माजरा एम्स गांव में हनुमान जी के मेले में खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी कबड्डी डू एंड डाई प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ जिले के गांव भोजावास और मायण की टीम के बीच मुकाबला हुआ। भोजावास ने 25-20 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

डॉ. संजय मेहरा ने विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 55 किलोग्राम भार वर्ग की बाल कबड्डी में बधराना प्रथम और भोजावास द्वितीय रहा। दोनों टीमों को 11 हजार और 9100 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

भोजावास के मन्नू को बेस्ट कैचर और सचिन को बेस्ट रेडर चुना गया। मेले में कुश्ती दंगल भी हुआ। 11 हजार रुपये की कुश्ती में भालखी की गुर्जर ढाणी निवासी हर्ष और लजवाना निवासी प्रदीप के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। दोनों पहलवानों को आकर्षक कुश्ती दिखाने पर मंजीत यादव ने 11 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक डॉ. कृष्ण कुमार भी कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर विजय बैरियर, दिनेश टींट, विपिन माजरा, जोगेंद्र यादव सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। सरपंच परमजीत, मेला कमेटी के ज्येंद्र, विनोद कालिया, आकाश, मनीषा, हिम्मत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed