{"_id":"6ab7f9164c405fa7630bd7e7","slug":"major-priyal-secures-rewari-news-c-198-1-rew1001-246137-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नीट पीजी में मेजर प्रियल को मिली ऑल इंडिया 38वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नीट पीजी में मेजर प्रियल को मिली ऑल इंडिया 38वीं रैंक
विज्ञापन
मेजर प्रियल
रेवाड़ी। ऑल इंडिया नीट पीजी परीक्षा में कुतुबपुर निवासी मेजर प्रियल भार्गव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में 38वीं रैंक हासिल की है। प्रियल, अनुज भार्गव और रीता भार्गव की पुत्री हैं। उनकी उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
प्रियल ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर मेहनत, अनुशासन, लगन और परिवार के सहयोग को दिया। परिजनों ने कहा कि उन्हें प्रियल की मेहनत और उपलब्धि पर गर्व है।
प्रियल की उपलब्धि पर राकेश भार्गव, प्रदीप भार्गव, पार्षद रजनी भार्गव और पूर्व पार्षद प्रमिला भार्गव सहित अन्य लोगों ने बधाई दी। अखिल भारतीय भार्गव सभा के प्रधान अनिल भार्गव, रेवाड़ी भार्गव सभा के प्रधान राजीव भार्गव, महासचिव रितेश भार्गव, युवा संघ के प्रधान चिराग भार्गव, प्रियंका यादव और महासचिव प्रतीक भार्गव ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।