फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Talented ITI students will receive advanced training.

Rewari News: आईटीआई के प्रतिभावान विद्यार्थियों को मिलेगी एडवांस ट्रेनिंग

Sat, 26 Sep 2026 10:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Talented ITI students will receive advanced training.
रेवाड़ी। जिले के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में पढ़ने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को तकनीकी कौशल को और निखारने का अवसर मिलेगा। हरियाणा सरकार ने जिला स्तर पर टॉप करने वाले विद्यार्थियों को दो माह की एडवांस ट्रेनिंग दिलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण एमएसएमई ट्रेनिंग सेंटर, रोहतक में कराया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और उद्योगों की जरूरत के अनुरूप उन्नत तकनीकी कौशल प्रदान करना है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को उनके संबंधित ट्रेड में एडवांस स्तर का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

इससे विद्यार्थी अपने ट्रेड की बारीकियों को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे और कार्य के दौरान आने वाली तकनीकी चुनौतियों से निपटने का व्यावहारिक अनुभव हासिल करेंगे। एडवांस ट्रेनिंग पूरी होने के बाद विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल में निखार आने के साथ ही उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उन्हें आगे रोजगार के अवसरों के लिए तैयार होने में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण के लिए चयनित विद्यार्थियों को किसी तरह का अतिरिक्त खर्च नहीं करना होगा। सरकार की ओर से प्रशिक्षण के साथ विद्यार्थियों के रहने और खाने की व्यवस्था का खर्च भी वहन किया जाएगा। विद्यार्थियों की सहमति मिलने के बाद उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत दो माह के प्रशिक्षण के लिए रोहतक भेजा जाएगा।
----------
एडवांस ट्रेनिंग से तकनीकी दक्षता बढ़ेगी :
सरकार की इस पहल से प्रतिभावान विद्यार्थियों को अपनी तकनीकी दक्षता निखारने का अवसर मिलेगा। विशेषज्ञों से प्रशिक्षण प्राप्त कर विद्यार्थी उद्योगों की बदलती जरूरतों के अनुरूप अपने कौशल को विकसित कर सकेंगे। इससे उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर हासिल करने में मदद मिलेगी और वे औद्योगिक क्षेत्र में अपनी उपयोगिता बढ़ा सकेंगे।

---------
वर्जन :
यह विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पहल है। एडवांस ट्रेनिंग मिलने से उनकी तकनीकी दक्षता में वृद्धि होगी और वे उद्योगों की बदलती जरूरतों के अनुरूप अपने कौशल को विकसित कर सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर हासिल करने में मदद मिलेगी।
- सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, महिला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed