{"_id":"66affcc55eb2c2ca34017c24","slug":"sahabi-barrage-water-is-overflowing-administration-unaware-rewari-news-c-198-1-rew1001-207712-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: साहबी बैराज का पानी हो रहा ओवरफ्लो, प्रशासन बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: साहबी बैराज का पानी हो रहा ओवरफ्लो, प्रशासन बेखबर
Mon, 05 Aug 2024 03:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 03रेवाड़ी। गांव खलियावास में मुख्य मार्ग जमा बैराज का पानी। स्रोत : ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। साहबी बैराज का पानी ओवरफ्लो होने की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। शनिवार देर शाम को साहबी बैराज की तरफ से पानी छोड़ने जाने से गांव खलियावास के खेतों व रास्तों में पानी भर गया।
ग्रामीणों को आने जाने के लिए इसी गंदे पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी ब्लॉक समिति सदस्य धीरज यादव, राजकुमार सरपंच, एडवोकेट दया किशन खोला, राहुल यादव, मोतीलाल, पवन यादव,नरेंद्र व राजेश कुमार आदि ने बताया की सहाबी बैराज नदी क्षेत्र की खाली भूमि पर वर्षों से रेवाड़ी के करीब 5 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का पानी छोड़ा जा रहा है, जिसकी वजह से जल प्रदूषण बढ़ने के साथ ही आसपास के ग्रामीणों के लिए भी परेशानी का कारण बनने लगा है। यह पानी साहबी बैराज पर पानी को रोकने के लिए बनाए गए ढांचे की बाउंड्री से ओवरफ्लो करके गांव खलियावास के खेतों में धीरे-धीरे भरने लगा है। अगर इसे समय रहते नहीं रोका गया तो यह कुछ दिनों बाद यह पानी बड़ी परेशानी का कारण बनेगा। इस समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने पिछले वर्ष भी जिला उपायुक्त को ज्ञापन देकर समाधान की मांग भी की गई थी। उसके बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। एसटीपी प्लाटों से 3 करोड़ रुपये वसूलने हाल ही में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने डीसी से आग्रह किया है।
शनिवार को रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने बैराज का निरीक्षण कर आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को हो रही परेशानी को लेकर समाधान के लिए आश्वासन दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि उनके जाने के कुछ ही घंटों बाद बैराज में भरे पानी को दीवार तोड़कर गांव खलियावास की तरफ पानी को निकाल दिया गया। जो गांव की आबादी के बीच बने रास्तों व खेतों में भरा खड़ा है।