{"_id":"68e2c00aa44c18799c0f895f","slug":"rewari-is-leading-in-the-cleanliness-category-mla-rewari-news-c-198-1-rew1001-226869-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी स्वच्छता की श्रेणी में हो रहा अग्रसर : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी स्वच्छता की श्रेणी में हो रहा अग्रसर : विधायक
Mon, 06 Oct 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 1अभियान के तहत सफाई करते विधायक लक्ष्मण साथ में अन्य लोग। संवाद
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के नेतृत्व में रविवार को म्हारा रेवाड़ी स्वच्छ रेवाड़ी अभियान के तहत निरंकारी भवन तक सफाई की गई। अभियान से जुड़े लोगों ने विधायक के साथ हाथों में झाडू लेकर सड़कों पर सफाई की। इस दौरान सड़क के दोनों ओर सफाई की गई।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे शहरी स्वच्छता अभियान में तहत शहर सफाई में अग्रणी है। भविष्य में होने वाली स्वच्छता रैंकिंग में शहर का उम्दा प्रदर्शन होगा।
उन्होंने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि रेवाड़ी का हर व्यक्ति सफाई योद्धा के रूप में शासन-प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी अभियान में भागीदार बन रहा है और स्वच्छता की श्रेणी में अग्रसर हो रहा है।