{"_id":"65492ebbdb15c3cd9c03bbd7","slug":"register-today-to-participate-in-the-youth-festival-rewari-news-c-198-1-rew1001-6290-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: युवा महोत्सव में भागीदारी के लिए आज हर हाल में कराएं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: युवा महोत्सव में भागीदारी के लिए आज हर हाल में कराएं पंजीकरण
Mon, 06 Nov 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में 30वें जिलास्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 20 व 21 नवंबर को किया जाएगा। इसमें भागीदारी के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 7 नवंबर है। डीसी राहुल हुड्डा ने भागीदारी के इच्छुक युवाओं से 7 नवंबर तक पंजीकरण कराने की अपील की है।
उन्होंने कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को युवा महोत्सव बारे में सभी खंडों में जागरूकता अभियान चलाकर अधिकाधिक प्रतिभागियों का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया है। बताया कि जिला युवा महोत्सव के दौरान 750 से लेकर 15 हजार रुपये तक के 48 नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। पंजीकरण के लिए युवा जिला युवा समन्वयक अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ई-मेल आईडी पर आवेदन पत्र भेजकर भी पंजीकरण कराया जा सकता है। प्रतिभागी की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच और परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है। जिला युवा महोत्सव के दौरान लोक नृत्य, लोकगीत, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।