फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Raja Kaushal Singh's Ashtadhatu idol will be installed in Kosli

Rewari News: राजा कौशल सिंह की कोसली में लगेगी अष्टधातु मूर्ति

Wed, 11 Feb 2026 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Raja Kaushal Singh's Ashtadhatu idol will be installed in Kosli
राजा कौशल सिंह की जयंती मनाते लोग। स्रोत : संगठन
कोसली। ग्रामीण उत्थान संगठन एवं कोसली क्षेत्र के ग्रामीणों की तरफ से कोसली के संस्थापक राजा कौशल सिंह की 861वीं जयंती तिकोना पार्क में मनाई गई। कोसली व आसपास के लगभग 40 गांवों के कोसलिया गोत्र के प्रतिनिधियों ने बस स्टैंड के समीप स्थित तिकोना पार्क में पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर तिकोना पार्क में राजा कौशल सिंह चौक नामक बोर्ड भी स्थापित किया गया। आयोजकों ने जानकारी दी कि राजा कौशल सिंह हमारे पूर्वज हैं जिनके नाम पर कोसलिया गोत्र के वंशज देशभर में बसे हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रस्तावित अष्टधातु मूर्ति निर्माण में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के आयोजक व संयोजक डॉ. टीसी राव के प्रयासों की सराहना करते हुए उपस्थित जनों ने उनका आभार व्यक्त किया। बताया गया कि भव्य अष्टधातु मूर्ति का निर्माण आगामी दो महीनों में पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. टीसी राव ने 51 हजार रुपये पूर्व में और इस अवसर पर 1 लाख रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोसली वीरों की भूमि रही है और लगभग 1200 ईस्वी में बाबा मुक्तेश्वर पुरी महाराज की प्रेरणा से राजा कौशल सिंह ने कोसली बसाया था।

मूर्ति निर्माण पर लगभग 21-22 लाख रुपये और कुल आयोजन पर 50-60 लाख रुपये का अनुमान है। अनावरण समारोह, स्मारिका लोकार्पण, 40 गांवों में परिक्रमा और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन रामफल यादव ने किया। अनेक गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed