{"_id":"6ab02976360d66835409e1d4","slug":"raised-awareness-among-the-youth-against-drug-abuse-rewari-news-c-198-1-rew1001-245771-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: युवाओं को नशे के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: युवाओं को नशे के खिलाफ किया जागरूक
Mon, 21 Sep 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते युवा। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। मेरा युवा भारत रेवाड़ी, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत राष्ट्रीय संकल्प समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और रेजांगला शहीद स्मारक समेत अन्य स्थानों पर युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बस स्टैंड पर युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति के संकल्प को केवल शपथ तक सीमित न रखते हुए जीवन का हिस्सा बनाएं और परिवार व समाज को भी नशे से दूर रखने में भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान, नशामुक्त युवा सेल्फी अभियान और वीबीवाईएलडी क्विज का आयोजन किया गया। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र कृष्ण नगर की छात्राओं ने डॉ. अनिल के प्रशिक्षण में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे से होने वाले सामाजिक, शारीरिक और मानसिक नुकसान का संदेश दिया। छात्राओं निधि, विजेता, बबीता, रीतू, ज्योति, सोनिया, राधिका व मुकेश ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन कलाकार सतीश मस्तान ने किया। इस दौरान सिटी थाना एसएचओ सूबे सिंह, आरपीएफ एसआई रवि कुमार, एसआई अशोक कुमार, एएसआई श्याम सुंदर, जिला युवा अधिकारी सुमित यादव, प्रशासनिक सहायक विनय राव सहित पुलिस विभाग और मेरा युवा भारत के सदस्य मौजूद रहे।