{"_id":"66e1f7702163807c7101a20e","slug":"portal-opened-again-for-admission-in-iti-admissions-will-be-till-30-rewari-news-c-198-1-rew1001-209214-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईटीआई में दाखिले के लिए बार फिर खुला पोर्टल, 30 तक होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईटीआई में दाखिले के लिए बार फिर खुला पोर्टल, 30 तक होंगे दाखिले
Thu, 12 Sep 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 9रेवाड़ी। महिला आईटीआई में दाखिला कराने पहुंची छात्राएं। संवाद
रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिले के लिए एक बार फिर से पोर्टल खोल दिया गया है। अब विद्यार्थी 30 सितंबर तक जिस भी संस्थान में सीट रिक्त है, वहां ऑनलाइन फार्म भरकर दाखिला ले सकते हैं।
जिले में 9 सरकारी आईटीआई के साथ ही प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भी संचालित हो रहे हैं। शहर स्थित राजकीय महिला आईटीआई संस्थान में अलग-अलग ट्रेडों में कुल 264 सीटें हैं, जिसमें से अभी तक करीब 204 छात्राएं दाखिला ले चुकी हैं। इसके बावजूद अभी 60 सीटें रिक्त हैं।
राजकीय महिला आईटीआई संस्थान में छात्रवृत्ति स्कीम के तहत जनरल कैटेगरी की छात्राओं को 200 रुपये प्रतिमाह वजीफा के साथ ही टूल किट और हरियाणा निवासी छात्राएं जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख से कम है, उनको बालिका प्रोत्साहन राशि 200 रुपये सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थी इन दस्तावेजों के साथ पहुंचे संस्थान
दाखिले के लिए 10वीं, 12वीं का सर्टिफिकेट, परिवार पहचान पत्र, मोबाइल फोन (ओटीपी) के लिए, स्वयं की ई-मेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, हरियाणा स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र (6 माह से पुराना मान्य नहीं होगा), इनकम सर्टिफिकेट (चालू वर्ष का होना चाहिए), पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड व आधार कार्ड से लिंक पासबुक जरूरी है।
राजकीय महिला आईटीआई में दाखिले की स्थिति
ट्रेड-- कुल सीट-- अभी तक दाखिले-- रिक्त
हेयर एंड स्किन केयर-- 48-- 21-- 27
डीएसी-- 24-- 10-- 14
ड्रेस मेकिंग-- 40-- 38-- 2
कटाई एवं सिलाई-- 40-- 35-- 5
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक-- 24-- 18-- 6
कढ़ाई और सिलाई-- 20-- 18-- 2
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट-- 48-- 48-- 00
इलेक्ट्रिशियन-- 20-- 16-- 4
-- -- -- -- --
वर्जन
राजकीय महिला आईटीआई में छात्राएं 30 सितंबर तक अब ऑन द स्पॉट दाखिला ले सकती हैं। आवेदन की फीस निशुल्क है। छात्राएं सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संस्थान में पहुंचकर दाखिला करा सकती हैं।- सुरेंद्र सिंह प्राचार्य, महिला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी।
विज्ञापन
जिले में 9 सरकारी आईटीआई के साथ ही प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भी संचालित हो रहे हैं। शहर स्थित राजकीय महिला आईटीआई संस्थान में अलग-अलग ट्रेडों में कुल 264 सीटें हैं, जिसमें से अभी तक करीब 204 छात्राएं दाखिला ले चुकी हैं। इसके बावजूद अभी 60 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
राजकीय महिला आईटीआई संस्थान में छात्रवृत्ति स्कीम के तहत जनरल कैटेगरी की छात्राओं को 200 रुपये प्रतिमाह वजीफा के साथ ही टूल किट और हरियाणा निवासी छात्राएं जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख से कम है, उनको बालिका प्रोत्साहन राशि 200 रुपये सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थी इन दस्तावेजों के साथ पहुंचे संस्थान
दाखिले के लिए 10वीं, 12वीं का सर्टिफिकेट, परिवार पहचान पत्र, मोबाइल फोन (ओटीपी) के लिए, स्वयं की ई-मेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, हरियाणा स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र (6 माह से पुराना मान्य नहीं होगा), इनकम सर्टिफिकेट (चालू वर्ष का होना चाहिए), पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड व आधार कार्ड से लिंक पासबुक जरूरी है।
राजकीय महिला आईटीआई में दाखिले की स्थिति
ट्रेड
हेयर एंड स्किन केयर
डीएसी
ड्रेस मेकिंग
कटाई एवं सिलाई
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक
कढ़ाई और सिलाई
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट
इलेक्ट्रिशियन