{"_id":"67fffc007bc4f6416805bbc4","slug":"opposition-to-the-order-of-writing-online-teacher-diary-rewari-news-c-198-1-rew1001-217997-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ऑनलाइन टीचर डायरी लिखने के आदेश का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ऑनलाइन टीचर डायरी लिखने के आदेश का विरोध
Thu, 17 Apr 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ऑनलाइन टीचर डायरी लिखने के सरकार के आदेश का विरोध किया है।
एसोसिएशन के जिला प्रधान मनोज मसानी, महासचिव पवन शर्मा और राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान धर्मेंद्र यादव, महासचिव राजवीर यादव ने संयुक्त रूप से प्रेस नोट जारी कर कहा है कि ऑनलाइन टीचर डायरी लिखने का आदेश उचित नहीं है। शिक्षक नेताओं ने बताया कि पहले से ही शिक्षक ऑफलाइन डायरी नियमित रूप से लिखते आ रहे हैं लेकिन अब ऑनलाइन माध्यम से डायरी भरने का आदेश व्यावहारिक नहीं है, क्योंकि स्कूलों में कंप्यूटर और इंटरनेट की सुविधा सीमित है। इससे शिक्षकों का अधिकांश समय इस कार्य में व्यतीत होगा और छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी। उन्होंने बताया कि इस आदेश के विरोध में वे जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।