फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   OPD of skin disease started in civil hospital after six months

Rewari News: छह माह बाद नागरिक अस्पताल में शुरू हुई त्वचा रोग की ओपीडी

Thu, 11 Sep 2025 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
OPD of skin disease started in civil hospital after six months
फोटो : 21सिविल अस्पताल में लोगों की जुटी भीड़। संवाद
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में छह माह से बंद पड़ी त्वचा रोग विभाग की ओपीडी दोबारा शुरू हो गई है। इस सुविधा के शुरू होने से उन मरीजों को बड़ी राहत मिली है जो पिछले कई महीनों से निजी डॉक्टरों के चक्कर काटने और महंगे इलाज का बोझ उठाने को मजबूर थे।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टर अवकाश पर जाने की वजह से ओपीडी बंद करनी पड़ी थी। इस दौरान बड़ी संख्या में मरीजों को एलर्जी, खुजली, फंगल इंफेक्शन, सफेद दाग, मुंहासे, दाने, सोरायसिस और बाल झड़ने जैसी बीमारियों के इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था।
विज्ञापन

गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को इसका सबसे ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ा क्योंकि निजी क्लीनिकों पर इलाज काफी महंगा पड़ता है।
ओपीडी दोबारा शुरू होते ही मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। पहले ही दिन करीब 300 से 400 मरीज परामर्श और दवा के लिए पहुंचे। मरीजों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से इस सुविधा का इंतजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सरकारी अस्पताल में ही विशेषज्ञ उपलब्ध होने से उन्हें न केवल सस्ता बल्कि गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलेगा। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कोशिश रहेगी कि ओपीडी नियमित रूप से चलती रहे और मरीजों को समय पर परामर्श व दवाइयां मिलती रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed