{"_id":"690257ad03fb654e270822f2","slug":"nss-volunteer-suhel-das-of-hakenv-selected-for-pre-republic-parade-camp-rewari-news-c-203-1-sroh1011-121248-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हकेंवि के एनएसएस स्वयंसेवक सुहेल दास का पूर्व गणतंत्र परेड शिविर के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हकेंवि के एनएसएस स्वयंसेवक सुहेल दास का पूर्व गणतंत्र परेड शिविर के लिए चयन
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- सुहेल दास।
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक सुहेल दास का चयन पूर्व गणतंत्र परेड शिविर 2025 के लिए हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने सुहेल दास को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि सुहेल दास का चयन 17 सितंबर को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय ट्रायल के बाद हुआ। हकेंवि के शिक्षक शिक्षा विभाग का यह विद्यार्थी आगामी 21 से 30 नवंबर तक चितकारा विश्वविद्यालय राजपुरा पंजाब में आयोजित होने वाले शिविर में प्रतिभागिता करेंगे।
इस 10 दिवसीय शिविर में उत्तर क्षेत्र के जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से चयनित लगभग 200 स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे।
इस शिविर में चयनित होने वाले स्वयंसेवकों को 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का सम्मान प्राप्त होगा। इस अवसर पर डॉ. नीलम, डॉ. मुकेश उपाध्याय, डॉ. युधवीर ने भी सुहेल दास को बधाई देते हुए उनके आगामी शिविर के लिए शुभकामनाएं दीं।