{"_id":"6a00dd64d364e9ab70079c78","slug":"money-power-was-openly-misused-in-rewari-and-dharuhera-ajay-singh-rewari-news-c-198-1-rew1001-238230-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी और धारूहेड़ा में धनबल का खुलकर किया गया दुरुपयोग : अजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी और धारूहेड़ा में धनबल का खुलकर किया गया दुरुपयोग : अजय सिंह
Mon, 11 May 2026 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 11 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
वोट डालने के बाद खुशी जाहिर करते कैप्टन अजय सिंह यादव, पत्नी शकुंतला यादव व पूर्व विधायक चिरंजी
रेवाड़ी। पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने अपनी पत्नी शकुंतला यादव के साथ मतदान किया। उनके साथ पूर्व विधायक चिरंजीव राव भी मौजूद रहे। इस दौरान कैप्टन अजय सिंह यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि रेवाड़ी और धारूहेड़ा में धनबल का खुलकर दुरुपयोग किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि रेवाड़ी और धारूहेड़ा साम, दाम, दंड और भेद की नीति अपनाई जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाया जा रहा है और पुलिस प्रशासन उन्हें परेशान कर रहा है। सरकारी एवं संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है और इस प्रकार की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग कर चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि धारूहेड़ा में ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां महिला मतदाता जब वोट डालने पहुंची तो उन्हें बताया गया कि उनका वोट पहले डाला जा चुका है। यह बेहद गंभीर मामला है।