फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Model sanskrity school

माडल संस्कृति स्कूलों में दाखिले के लिए तीन दिन शेष, कोरोना के चलते कम आए आवेदन

Tue, 27 Apr 2021 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Model sanskrity school
रेवाड़ी। कोरोना महामारी के तेजी से बढ़ते संक्रमण के चलते सबसे ज्यादा शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। महामारी के चलते जहां सरकार की तरफ से शिक्षण संस्थानों में छुट्टियां कर दी गई हैं, वहीं स्कूलों में चल रही दाखिला प्रक्रिया पर भी महामारी का खासा असर पड़ रहा है। जिले के मॉडल संस्कृति स्कूूलों में विद्यार्थियों के दाखिले के लिए महज तीन दिन शेष रह गए है, लेकिन स्कूलों को अब उम्मीद के मुताबिक बच्चे नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि पहली बार राजकीय माडल संस्कृति विद्यालयों में सीबीएसई पैटर्न पर शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया भी कोरोना महामारी के चलते खासी प्रभावित है। पिछले करीब एक माह से राजकीय माडल संस्कृति विद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया चलने के बावजूद इनमें निर्धारित सीटों से भी कम आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

ऐसा नहीं है कि शिक्षकों की तरफ से दाखिले को लेकर प्रयास नहीं किए जा रहे हैं, लेकिन काफी प्रयास करने के बावजूद दाखिलों की संख्या बढ़ाना विभाग के लिए बड़ा मुश्किल साबित हो रहा है। शिक्षक गांव-गांव जाकर अभिभावकों व बच्चों को इन स्कूलों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, लेकिन कोरोना महामारी के डर से अभिभावक दाखिलों को लेकर ज्यादा रूचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-30 अप्रैल तक विद्यार्थी विद्यालय में जाकर ले सकते हैं दाखिला
विद्यार्थी 30 अप्रैल तक राजकीय माडल संस्कृति विद्यालयों में जाकर दाखिला ले सकते हैं। आवेदन फार्म संबंधित विद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। प्रत्येक विद्यालय में कक्षा पहली से नौंवीं के लिए अंग्रेजी माध्यम का एक अतिरिक्त सेक्शन (अनुभाग) बनाया हुआ है जिसमें 30 सीटें उपलब्ध हैं। इसी प्रकार कक्षा छठी से आठवीं के लिए अधिकतम 35 तथा कक्षा नौंवी व ग्यारहवीं के लिए अधिकतम 40 विद्यार्थियों के लिए सीटें उपलब्ध कराई जाएंगी।
-किस विद्यालय में अब तक कितने हुए हैं दाखिले
राजकीय माडल संस्कृति विद्यालय ततारपुर इस्तमुरार में 156 आवेदनों पर 123 दाखिले हुए हैं। इसी प्रकार बोड़िया कमालपुर में 210 आवेदनों पर 125 व गढ़ी बोलनी में 162 आवेदनों पर 135 दाखिले हुए हैं। वहीं पीथड़ावास में 343 आवेदनों पर 122 तथा गुड़ियानी में 76 आवेदनों पर 67 दाखिले हो चुके हैं।

शिक्षक गांव-गांव जाकर दाखिलों को लेकर अभिभावकों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। अभी दाखिलों में चार दिनों का समय बचा हुआ है। अगर अंतिम तारीख के बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो निदेशालय से तारीख बढ़ाने की मांग की जाएगी।
- राजेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed