फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lavanya, Tanishka, Tanni and Tanisha won in yoga competitions.

Rewari News: योग स्पर्धाओं में लावण्या, तनिष्का, तन्नी व तनीषा ने बाजी मारी

Tue, 20 Aug 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 20 Aug 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Lavanya, Tanishka, Tanni and Tanisha won in yoga competitions.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंडस्तरीय योग प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) का आयोजन किया गया। विभिन्न वर्ग की प्रतियोगिताओं में लावण्या, तनिष्का, तन्नी व तनीषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
योग स्पर्धा की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रवक्ता विजय सिंह ने की। इसका शुभारंभ प्राचार्य मनोज कुमार ने किया। प्राचार्य ने योग साधकों को नियमित योग क्रियाओं का अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग व प्राणायाम से हमारा शरीर स्वस्थ एवं सुडौल और निरोग बनता है। योग शिक्षक जयदीप आर्य, धर्मेंद्र सिंह, संगीता, नवीन कुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की योग प्रतियोगिता में अंडर-11 आयु वर्ग में आरपीएस धारूहेड़ा की छात्रा लावण्या ने प्रथम, आरपीएस की तेजांशी ने द्वितीय और आरपीएस की महिवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 आयु वर्ग में राज इंटरनेशनल स्कूल की तनिष्का ने प्रथम, आरपीएस की मन्नत ने द्वितीय, जैन स्कूल की माही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 आयु वर्ग में आरपीएस की तन्नी ने प्रथम, आरपीएस की रिया ने द्वितीय, राज इंटरनेशनल स्कूल की नव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 आयु वर्ग में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर की तनीषा ने प्रथम, खुशबू ने द्वितीय, शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उत्साहवर्धन किया और जिलास्तर पर और बेहतर करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर अध्यापक मुकेश कुमार, एसएमसी सदस्य कैप्टन फकीर चंद, प्रदीप कुमार सहित योग साधक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed