फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kanwali's Jyoti selected for National Hockey Camp

Rewari News: कंवाली की ज्योति नेशनल हाॅकी कैंप के लिए चयनित

Tue, 20 Aug 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 20 Aug 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Kanwali's Jyoti selected for National Hockey Camp
फोटो: 24रेवाड़ी। हाकी खिलाड़ी ज्योति यादव। स्रोत: परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव कंवाली में चल रही हाॅकी नर्सरी के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवाली की कक्षा नौवीं की छात्रा ज्योति पुत्री ईश्वर यादव का चयन हाॅकी इंडिया की ओर से प्रायोजित जूनियर वुमन अकादमी नेशनल कोचिंग कैंप के लिए हुआ है। इसमें देशभर की 24 खिलाड़ी चयनित की गई हैं।

अब ज्योति स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया के हजारीबाग (झारखंड) स्थित ट्रेनिंग सेंटर में 25 अगस्त तक कैंप में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त करेगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अनिल यादव ने बताया कि ज्योति विद्यालय की एक होनहार छात्रा है, जिसने खेल में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मात्र 16 वर्ष की उम्र में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। उल्लेखनीय है कि गांव कंवाली स्थित राजकीय स्कूल का हाकी के क्षेत्र में प्रदेशभर में एक अलग स्थान रहा है व वर्तमान में भी यहां लड़कों एवं लड़कियों की अलग-अलग नर्सरियां खेल विभाग द्वारा संचालित की जा रहीं हैं जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। उन्होंने उनकी प्रतिभा को निखारने व खिलाड़ियों के लिए कड़ी मेहनत करने का श्रेय हाकी कोच वीरेंद्र सिंह को दिया है। इस अवसर पर ग्राम सरपंच सिलवती यादव, डाॅ. विजय, खुशीराम, प्रदीप यादव प्रवक्ता, राकेश डीपी, साहिल चौहान, प्रशिक्षक अंकित, पंकज, पुलकित, सोनू पीटीआइ, पूर्व सरपंच अमित कुमार आदि ने छात्रा को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed