फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kanhauri team wins Open Kabaddi tournament; Khol team finishes as runner-up.

Rewari News: ओपन कबड्डी में कन्हौरी की टीम विजेता, खोल की टीम रही उपविजेता

Mon, 21 Sep 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 21 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kanhauri team wins Open Kabaddi tournament; Khol team finishes as runner-up.
अहरोद में बाबा भैरो कबड्डी मेले में विजेता खिलाड़ी खुशी जाहिर करते। स्रोत : ग्रामीण
खोल। गांव अहरोद में बाबा भैरो के मेले में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में कन्हौरी की टीम विजेता रही। विजेता टीम को 21 हजार रुपये और उपविजेता खोल टीम को 15 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
विज्ञापन

55 किलोग्राम वर्ग में बधराणा की टीम प्रथम और भाला की टीम द्वितीय रही। दोनों टीमों को क्रमश: 5 हजार और 11 हजार रुपये से सम्मानित किया गया। 800 मीटर दौड़ में रोहतक के शासन प्रथम और अहरोद के हिमांशु द्वितीय रहे। हाई जंप में ढोसी के गोलू ने पहला और गिगलाना के प्रदीप ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी नटवर वाल सहित सतपाल सिंह चौहान, विपिन माजरा, मनोज यादव, एडवोकेट अनुज शर्मा और सेवानिवृत्त प्राचार्य अशोक यादव ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। नगेंद्र बिल्लू पीटीआई ने बताया कि रामफल पीटीआई, जोन सिंह ने रेफरी और प्रीतम ने कॉमेंट्री की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में हेमंत डीलर, केडी ठेकेदार, दिनेश और अंशु की प्रमुख भूमिका रही। इस दौरान काली चरण नंबरदार, पूर्व सरपंच राजेंद्र, पूर्व उपसरपंच भीम सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed