फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jewelry and cash stolen from woman bank worker's house

महिला बैंककर्मी के घर से गहने व नकदी चोरी

Mon, 17 Oct 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash stolen from woman bank worker's house
कोसली। टूमना रोड पर कोसली गांव में रहने वाले महिला बैंककर्मी के घर में चोर घुस गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर 80 हजार रुपये नकद व करीब 13 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिये हैं। वारदात के समय परिवार के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। मामले का खुलासा शनिवार की देर शाम को उस समय हुआ जब महिला अपने घर पर आई थीं। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कोसली के सहकारी बैंक में काम करने वाली उर्मिला देवी और उनका बेटा भिवाड़ी स्थिति एक कंपनी में अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। बैंककर्मी की पुत्रवधू अपने मायके गई हुई थीं। शनिवार की देर शाम को जब उर्मिला अपने घर लौटीं तो मुख्य द्वार अंदर से बंद पाया। इस पर उन्होंने पड़ोसी युवक को किसी तरह से मकान के अंदर भेजकर मुख्य द्वार खुलवाया। मकान के अंदर जाने पर कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। साथ ही सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। इस दौरान सोने के 3 जोड़ी कुंडल, सोने की 4 चेन, सोने के 4 लॉकेट मंगलसूत्र सहित व अन्य गहने गायब मिला । सोने के गहनों का वजन 260 ग्राम बताया गया है। अलमारी में रखे 80 हजार रुपये भी उठा ले गए हैं। उर्मिला ने कोसली पुलिस को इस चोरी की सूचना दी। उर्मिला के बेटे पवन ने बताया कि घर के सारे गहने चोरी होने के बाद उनकी मां अपनी सुध बुध खो गई हैं।
विज्ञापन

---------------
वर्जन
पुलिस को चोरी की सूचना मिलते ही मौके मुआयना कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। बैंककर्मी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतेंद्र, प्रभारी थाना कोसली।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed