फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jat community will not tolerate the insult of farmer's son

Rewari News: किसान पुत्र का अपमान सहन नहीं करेगा जाट समाज

Fri, 22 Dec 2023 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Jat community will not tolerate the insult of farmer's son
रेवाड़ी। अखिल भारतीय जाट महासभा के जिला अध्यक्ष युद्धवीर फोगाट के नेतृत्व में राज्यसभा के उप सभापति का अपमान करने के विरोध में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पुतला फूंककर अपना रोष प्रकट किया। इसके बाद सचिवालय पहुंचकर जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष युद्धवीर फोगाट ने कहा कि जिस तरह से अन्य नेताओं ने ताली बजाकर हंसते हुए जाट समाज के प्रतिनिधि का मजाक उड़ाया, उसकी हम कड़े शब्दों में इस घटना की आलोचना करते हैं। उन्होंने कहा कि 71 साल के सम्मानित व्यक्ति की गलत तरीके से मिमिक्री की गई और वीडियो बनाया गया, नेताओं ने ठहाके लगाकर जाट समाज का अपमान किया। इस मौके पर एडवोकेट सिंहराम महलावत, एडवोकेट अनूप धनखड़, पूर्व पार्षद नीतू चौधरी, चौधरी बबलू, ब्लॉक समिति मेंबर हरी सिंह, चौधरी जोगिंद्र सिंह, चौधरी अमरजीत, चौधरी सुमित, चौधरी अमित, एडवोकेट पुनीत महलावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed