फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   INSO's student dialogue at IGU on April 17

Rewari News: इनसो का छात्र संवाद आईजीयू में 17 अप्रैल को

Fri, 10 Apr 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 10 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
INSO's student dialogue at IGU on April 17
इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में 17 अप्रैल के छात्र संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक करते
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गनाइजेशन (इनसो) की बैठक वीरवार को हुई। इसमें 17 अप्रैल को आयोजित होने वाले छात्र संवाद की रूपरेखा तैयार की गई। संवाद के मुख्य अतिथि दिग्विजय सिंह चौटाला होंगे। इनसो के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिक विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन

कलाकार राहुल फाजिलपुरिया और अल्फाज प्रस्तुति देंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय के छात्रों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इनसो के राष्ट्रीय महासचिव सतेंद्र झाबुआ ने कहा कि इनसो हमेशा छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाता रहा है और यह संवाद कार्यक्रम युवाओं को नई दिशा देने का कार्य करेगा।
विज्ञापन

युवा जिलाध्यक्ष ज्योति सांगवान ने कहा कि 17 अप्रैल का कार्यक्रम युवाओं के लिए एक बड़ा मंच साबित होगा, जहां उनके मुद्दों और विचारों को प्रमुखता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी जोनी लठवाल, नागेंद्र डागर, मोनू बाली, दीपक सरपंच (सोहना) मौजूद रहे। इसके अलावा सन्नी ततारपुर, नवीन पटेल, रवी कसाना, भूपेंद्र पहलवान, हरदीप टोकस, जॉनी ढिल्लों, नितेश यादव, कर्म बेनीवाल, पंकज राजपूत, जसवंत, रोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed