फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana Board examinations will be held at 57 examination centers in the district.

Rewari News: जिले में 57 परीक्षा केंद्रों पर होगी हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं

Wed, 19 Feb 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 19 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Haryana Board examinations will be held at 57 examination centers in the district.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 27 फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। जिले में 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
हरियाणा बोर्ड ने परीक्षा केंद्र घोषित विद्यालयों को परीक्षा से पहले कक्ष से संबंधित समुचित तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। सभी विद्यालयों में परीक्षा केंद्र के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे प्राथमिकता के तौर पर लगाए जाएंगे। इस बार बोर्ड परीक्षा में जिले में 10वीं में करीब 4 हजार और 12वीं में लगभग 10 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड की ओर से प्रवेश पत्र भी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 28 फरवरी से 19 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 29 मार्च तक होगी। परीक्षा का समय 12:30 बजे से 3:30 तक रहेगा।
विज्ञापन


जिले के यह विद्यालय बनाए गए परीक्षा केंद्र
बावल सब-डिवीजन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल असियाकी पांचौर सांपली, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बधराना, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगथला, राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल बावल, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बावल, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुजर माजरी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नांगल शाहबाजपुर, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नांगल तेजू, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्राणपुरा, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल संगवाड़ी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुलखा परीक्षा केंद्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोसली सब-डिवीजन
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भाखली, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल झाल, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाटूसाना, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल झाडौदा, राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोसली, एसएफएलटीएलटीएवाई राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोसली, राणा कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल करोली, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल लूखी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहड़, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरूगढ़, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाल्हावास, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रतनथल, श्याम नगर आइडियल पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

रेवाड़ी सब-डिवीजन
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेरली खुर्द, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुढ़पुर, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीकानेर, राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल डहीना, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धारूहेड़ा, राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल धारूहेड़ा, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोकलगढ़, राजकीय हाई स्कूल गोकलपुर कुंभावास, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हांसाका, राजकीय सीनियर सेकेंडरी काकोरिया, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कंवली, एसजेएस राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल करावड़ा मानकपुर, बीएल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोल, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खोरी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुंड, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल माहेश्वरी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंदौला, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोतला कलां, राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल माजरा श्योराज, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंगली गोधा, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंदरामपुर बास, राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी-1, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी-4, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी-5, हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी-6, जैन बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी-10, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहारनवास, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहबाजपुर, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीहा, राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैनाबाद को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

-
वर्जन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। हरियाणा बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। जिले में 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों में व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए जा चुके हैं।-कपिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed