फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Gas leak from CNG pipeline in Sector-1, panic ensues

Rewari News: सेक्टर-1 में सीएनजी पाइपलाइन से गैस रिसाव, अफरा तफरी मची

Tue, 09 Dec 2025 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Gas leak from CNG pipeline in Sector-1, panic ensues
सेक्टर 1 में पाइपलाइन को ठीक करते कर्मचारी। स्रोत : वीडियो ग्रैब - फोटो : प्रेमशंकर की हत्या के बाद विलाप करतीं परिवार की महिलाएं। संवाद
रेवाड़ी। सेक्टर-1 में सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब आईजीएल कंपनी की सीएनजी पाइपलाइन से अचानक गैस का तेज रिसाव शुरू हो गया। सुबह लगभग साढ़े 7 बजे पाइपलाइन से तेज आवाज के साथ गैस निकलनी शुरू हुई जिसकी आवाज दूर तक सुनाई दी।
विज्ञापन

राहगीरों और आसपास के लोगों ने गैस की तेज गंध महसूस की और तुरंत स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए इसकी सूचना संबंधित कंपनी को दी।
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल आईजीएल टीम को सूचना दी लेकिन कर्मचारी घटनास्थल पर काफी देर से पहुंचे। आईजीएल की टीम सुबह करीब 10 बजे के बाद मौके पर पहुंची और तब जाकर राहत कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन

घटना स्थल से महज 300 मीटर दूर विधायक डॉ. कृष्ण कुमार का कार्यालय है जबकि इससे थोड़ी दूरी पर परिवार पहचान पत्र स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला का कार्यालय भी स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीएल टीम के पहुंचने के बाद तकनीशियनों ने गैस के दबाव को नियंत्रित करने और रिसाव रोकने की प्रक्रिया शुरू की। टीम ने सबसे पहले पाइपलाइन के आसपास के क्षेत्र को सील किया और पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त हिस्से की जांच कर गैस रिसाव पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed