{"_id":"63ee741179e9a1938b0e7207","slug":"friend-made-while-playing-online-game-blackmailed-rs-144-lakh-rewari-news-c-17-1-68893-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: आनलाइन गेम खेलने के दौरान बने दोस्त ने ब्लैकमेल कर ऐंठे 1.44 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: आनलाइन गेम खेलने के दौरान बने दोस्त ने ब्लैकमेल कर ऐंठे 1.44 लाख रुपये
Thu, 16 Feb 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 16 Feb 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। आनलाइन गेम खेल के दौरान झज्जर निवासी एक युवक से खोल थाना क्षेत्र की एक युवती की दोस्ती हो गई। युवती की शादी तय होने के बाद युवक ने बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और एक लाख 44 हजार रुपये ऐंठ लिए। वीरवार को युवती की शादी थी। युवक ने शादी तुड़वाने की धमकी देकर एक लाख रुपये और देने की मांग की। परेशान होकर युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में एक युवती ने बताया कि वर्ष-2020 में आनलाइन गेम खेलने के दौरान उसकी दोस्ती झज्जर के गांव मांडोठी के रहने वाले नितिन दलाल से हो गई। दोनों के बीच व्हाट्सएप व मोबाइल पर बातचीत भी होने लगी थी। इसी दौरान एक युवक के साथ उनकी शादी तय हो गई। शादी तय होने पर नितिन ने बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रुपये मांगने शुरू कर दिए। 31 जनवरी से लेकर अभी तक आरोपी युवक ने युवती से फोन-पे के जरिए एक लाख 44 हजार रुपये ले लिए। रुपये देने के बाद भी युवक और राशि की मांग करने लगा। युवक ने युवती को एक लाख रुपये और भेजने की धमकी दी। रुपये नहीं देने पर आरोपी ने युवती व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर युवती ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। खोल थाना पुलिस ने शिकातय के बाद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।