{"_id":"6a036b9ba8aad399ea04b771","slug":"formation-of-special-teams-for-vaccination-rewari-news-c-198-1-rew1001-238334-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: टीकाकरण के लिए विशेष टीमों का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: टीकाकरण के लिए विशेष टीमों का गठन
Tue, 12 May 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 12 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। जौनियावास गांव में पशुपालन और डेयरी विभाग की ओर से पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया। पशु चिकित्सालय धारूहेड़ा के प्रभारी डॉ. राजेश महलावत ने बताया कि यह 11वें चरण का ड्यूल वैक्सीनेशन अभियान है। इसके अंतर्गत पशुओं को एक साथ एफएमडी और एचएस रोगों से बचाव के टीके लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है और पशुओं में फैलने वाली संक्रामक बीमारियां पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसे में समय पर टीकाकरण जरूरी है। प्रत्येक गांव में निर्धारित तिथियों पर विभाग की टीम पहुंचकर पशुओं का टीकाकरण करेगी। अभियान के दौरान पशुपालकों को जागरूक भी किया जाएगा, ताकि वे पशुओं की देखभाल, स्वच्छता और रोगों की रोकथाम को लेकर सतर्क रहें। संवाद