फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers going to Delhi stopped at Kheda border

दिल्ली जा रहे किसानों को खेड़ा बॉर्डर पर रोका, हाईवे पर धरना शुरू

Sun, 13 Dec 2020 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Farmers going to Delhi stopped at Kheda border
रेवाड़ी/ बावल। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे राजस्थान के किसानों ने रविवार दोपहर करीब दो बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे को खेड़ा बार्डर के समीप जाम कर दिया। यहां सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर व स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर व स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव समर्थकों के साथ धरने पर बैठे हुए हैं। इसके मद्देनजर दिल्ली-जयपुर लेन को रेवाड़ी पुलिस ने बैरिकेट, कंटेनर व बड़े पत्थर लगाकर से पूरी तरह बंद कर दिया है। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को कसौला चौक से वाया कोटकासिम होकर निकाला। इसके साथ ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स के अलावा सेना के जवानों की तैनाती कर दी गई है। डीसी यशेंद्र सिंह, एसपी अभिषेक जोरवाल, एडीसी, एसडीएम बावल सहित अन्य अधिकारी बॉर्डर पर पहुंचकर लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed