फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Due to dense fog, the loaded truck climbed onto the divider

Rewari News: घने कोहरे के कारण लोड ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा

Tue, 30 Dec 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Due to dense fog, the loaded truck climbed onto the divider
स्टेट हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी। संवाद - फोटो : एमएलसी विजय अटल स्मृति सम्मेलन को संबोधित करते हुए। स्रोतः भाजपा
भिवाड़ी। कोहरे के चलते सोमवार सुबह करीब 4 बजे खिजूरीवास गांव के पास स्टेट हाइवे लिंक रोड पर बुलंदशहर से दूध की थैलियां लेकर आया ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया।
विज्ञापन

इससे ट्रक का एक्सल टूट गया और आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इसमें कोई जान का नुकसान नहीं हुआ। ड्राइवर सुरक्षित बताया जा रहा है। बुलंदशहर निवासी ड्राइवर हाशिम ने बताया कि वह दूध सप्लाई का काम करता है।
विज्ञापन

रविवार को गाड़ी में दूध भरकर खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र पहुंचा था। वहां दूध खाली करने के बाद वापस बुलंदशहर लौट रहा था। तभी घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाशिम के अनुसार उसी समय गांव की ओर से एक अन्य गाड़ी भी आ रही थी, लेकिन वह केन्ट्रा से टकराने से बाल-बाल बच गई। फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हाइड्रा की मदद से साइड में हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed