फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Deadly attack on hotel operator for not paying extortion, looted four thousand rupees

Rewari News: रंगदारी नहीं देने पर होटल संचालक पर जानलेवा हमला, चार हजार रुपये लूटे

Sun, 24 Sep 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 24 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on hotel operator for not paying extortion, looted four thousand rupees
रेवाड़ी। गांव हुसैनपुर के पास शुक्रवार रात को डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर एक होटल संचालक पर जानलेवा हमला किया गया है। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी करीब 4 हजार रुपये लूटकर भाग गए। सूचना पर पहुंचें परिजनों ने घायल हो निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पीड़ित के पिता की शिकायत पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महेश सैनी के गैंग से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

गांव हुसैनपुर निवासी पूर्व सरपंच के बेटे युद्धवीर ने बताया कि उन्होंने 10 अगस्त 2023 को गांव हरीनगर में नारनौल रोड पर कनिष्क नाम से होटल खोला है। होटल खोलने के 3 दिन बाद ही 13 अगस्त को उनके ही गांव के सतपाल उर्फ लल्लू ने उनके होटल पर आकर डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। उस समय झगड़ा भी हुआ था, लेकिन मामला गांव से जुड़ा होने के कारण पंचायती तौर पर रफा-दफा हो गया था।
विज्ञापन

युद्धवीर के पिता नरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात उनका बेटा 9 बजकर 40 मिनट पर अपने होटल में बैठा हुआ था। इसी दौरान वहां सतपाल उर्फ लल्लू सहित अन्य युवक होटल पर पहुंचे और युद्धवीर पर लाठी-डंडों, रॉड, चाकू से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए युद्धवीर होटल से निकलकर घर की तरफ भागा। कुछ दूर आगे ही आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उसे बुरी तरह पीटा। इस दौरान आरोपी होटल से 4 हजार रुपये की नकदी भी छीन ले गए। सूचना के बाद पीड़ित के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने युद्धवीर को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। रामपुरा थाना पुलिस ने पीड़ित के पिता नरेश की शिकायत पर 4 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed