फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   villagers angried murder of Juvenile

किशोर की हत्या पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Sun, 24 Apr 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sun, 24 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
villagers angried  murder of Juvenile
किशोर की हत्या पर भड़के परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
महेश्वरी गांव में शुक्रवार शाम गोली लगने से घायल किशोर ने गुड़गांव में शनिवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जैसे ही ग्रामीणों को युवक की मौत की सूचना मिली तो उन्होंने मालपुरा गांव में एकत्रित होकर हाईवे जाम करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे डीएसपी ब्रह्म प्रकाश एवं संजीव बल्हारा के रविवार शाम तक आरोपियों को गिरफ्तारी की आश्वासन दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रविवार शाम तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो शाम को पांच गांव की पंचायत कर हाईवे जाम करने सहित अन्य विकल्पों पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने धारूहेड़ा पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह समय पर कार्रवाई करती तो उनका बेटा बच सकता था। नागरिक अस्पताल में डीएसपी ब्रह्म प्रकाश के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की उपस्थिति में शव को डाक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इधर पुलिस गांव सैदपुर निवासी रवि एवं सोएब सहित आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र गुटों की रंजिश में हुई अजय की मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक साल पहले गांव के एक ही एक निजी स्कूल में आरोपी एवं मृतक का भाई विकास साथ पढ़ते थे। इसी दौरान दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। इधर गांव ग्रामीण देवेंद्र, रमेश,उधमसिंह, संतलाल, कृष्णपाल, धनराज, महेंद्र एवं कर्णसिंह सहित अन्य ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी आरोपियों ने विकास की सोने की चेन एवं मोबाइल छीन लिया था,तथा कनपटी पर पिस्टल लगाकर मारने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। उन्होंनें बताया कि पहले तो पुलिस मामले को ही गलत बता रही थी, लेकिन बाद में उक्त आरोपियों से चेन एवं मोबाइल बरामद किया गया था। इधर दोनों पक्षों में सुलह कराने के लिए बीते शुक्रवार गांव महेश्वरी में पंचायंत भी हुई थी,जिसमें पुलिस की मौजूदगी में दोनो पक्षों में सहमति बन गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि बावजूद इसके आरोपियों ने अजय का मर्डर कर दिया।

मृतक के भाई को आए थे मारने के लिए
ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी आरोपी मृतक अजय के भाई विकास पर तलवार से हमलाकर चुके थे। विकास व मृतक अजय एवं आरोपी कक्षा दस तक गांव के ही एक निजी स्कूल में पढ़ते थे। हाल ही में सभी अलग-अलग स्कूलों में पढ़ रहे थे। इधर ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे रवि एवं शोएब सहित आधा दर्जन से अधिक युवक तीन बाइक पर सवार होकर विकास को मारने के लिए गांव में आए थे। लेकिन अजय अपने घर से कुछ दूरी पर गांव में बैठा हुआ था। इसी दौरान अजय को देखकर वह वहीं रूक गए और अजय के साथ मारपीट की और बाद में पिस्टल को कनपटी पर लगाकर गोली चला दी। मृतक के परिजन मनोज ने बताया कि घायल अजय को पहले धारूहेड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था,लेकिन डॉक्टरों ने उसे गुड़गांव के लिए रैफर कर दिया।

सुरक्षा नहीं कर सकते तो बंद करो थाना
गांव महेश्वरी के सरपंच जोगेंद्र एवं अन्य ग्रामीणों ने कहा कि जब धारूहेड़ा पुलिस यहां के लोगों की सुरक्षा ही नहीं कर सकती तो थाना बंद कर दो। सरपंच जोगेंद्र ने बताया कि यह पहली बार नहीं हुआ जब पुलिस सूचना देने के एक घंटे बाद पुलिस पहुंची। जोगेंद्र ने बताया कि सेक्टर-6 की पुलिस को जब मामले की सूचना दी जाती है तो वह थाने में गाड़ी नहीं होने एवं कम स्टाफ की बात कहकर पीछा छुड़ा लेती है। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना ग्रामीण पहले भी उच्च अधिकारियों को दे चुके हैं, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आसपास के गांव के लोग पुलिस कार्यप्रणाली से आक्रोशित हैं।

-----------
वर्जन
पुलिस ने रवि व सोएब सहित 7-8 और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-ब्रह्म प्रकाश, डीसएपी हैडक्वार्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed