फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   truck, robbry, crime, rewari, police,arms

चालक को हथियारों के बल पर लूटने की कोशिश

Sat, 27 Aug 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sat, 27 Aug 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
truck, robbry, crime, rewari, police,arms
पिस्टल - फोटो : अमर उजाला
जिले में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हाल के मामले शांत भी नहीं हुए थे कि धारूहेड़ा क्षेत्र में अरावली पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार देर रात बदमाशों ने एक चालक को हथियारों के बल पर लूटने की कोशिश की। हालांकि बदमाश गोली लगने से घायल हुए चालक की बहादुरी के आगे टिक न सके और उन्हें बिना लूटपाट किए ही भागना पड़ा। फिलहाल हाथ में गोली लगने से चालक धारूहेड़ा के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। वहीं घटना के दौरान ट्रक में बैठी दो अन्य सवारियां भी चोटिल हुई हैं।
विज्ञापन


ट्रक खड़ा कर कर रहा था आराम
मूल रूप से यूपी के इटावा निवासी दिलीप पेशे से ट्रक ड्राइवर है और वह ट्रक को चेन्नई से दिल्ली ले जा रहा था। अभी वह धारूहेड़ा के अरावली पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि  अचानक ट्रक में चार बदमाश आए और देसी कट्टा दिखाकर दिलीप और ट्रक में बैठे अन्य लोगों के साथ मारपीट कर लूटपाट करने लगे।
विज्ञापन


लूटपाट का चालक दिलीप ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे निशाना बनाते हुए गोली मार दी। हाथ में गोली लगने के बावजूद दिलीप ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों से लोहा लिया और एक बदमाश के हाथ से कट्टा छीन लिया। दिलीप की बहादुरी और विरोध को देख बदमाश मौके से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
-घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
-उदयवीर, जांचकर्ता, धारूहेड़ा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed