{"_id":"588f8a5e4f1c1b313de81520","slug":"crime-robbry-rewari-robber-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख की डकैती के मामले में नहीं लगा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 लाख की डकैती के मामले में नहीं लगा सुराग
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड स्थित कॉपर फैक्ट्री में हुई 50 लाख रुपये से ज्यादा की डकैती के मामले में फिलहाल मॉडल टाउन थाना पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला हैं। शनिवार देर रात हुई इस वारदात के बाद पुलिस की कई टीमें बदमाशों की धरपकड़ के लिए जुट गई हैं। वहीं आसपास के एरिए से गुजरने वाले रूट के सहारे कैंटर का पता करने की भी कोशिश की जा रही है। मामले में एसएचओ मॉडल टाउन जयप्रकाश आश्वस्त हैं कि जल्द ही उनकी टीम इस मामले का खुलासा करेगी।
कॉल फिल्टर कर लग सकता है कुछ सुराग
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले में पुलिस अब आसपास के लोकेशन में घटना के समय होने वाली कॉल्स का पता लगा रही है। मामले में पुलिस संदिग्ध कॉल्स को फिल्टर कर ट्रेस करेगी। जिससे बदमाशों का कुछ सुराग लग सके। इसके अलावा फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों का बैकग्राउंड और घटना के दिन के आसपास की कॉल डिटेल का भी पता लगाया जा रहा है।