{"_id":"647ad5a8ed730d41a402d885","slug":"burglary-in-khurampur-village-of-rewari-thieves-stole-15-000-cash-and-jewelry-family-found-scattered-items-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: गांव खुरमपुर में सेंधमारी, चोरों ने 15 हजार की नकदी व जेवरात चोरी, परिवार को बिखरा मिला सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: गांव खुरमपुर में सेंधमारी, चोरों ने 15 हजार की नकदी व जेवरात चोरी, परिवार को बिखरा मिला सामान
Sat, 03 Jun 2023 11:24 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:24 AM IST
सार
रेवाड़ी के गांव खुरमपुर निवासी शिवकुमार शुक्रवार रात अपने परिवार के साथ घर में ही सोया हुआ था। सुबह उठा तो घर की छत पर लगा लोहे का जाल टूटा मिला। उपर जाकर देखा तो उसके सरिए कटे हुए थे। शक होने पर उसने घर के कमरों को चैक किया। इस दौरान एक कमरे में रखे बेड का सामान बाहर बिखरा मिला।
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रेवाड़ी के बावल क्षेत्र के गांव खुरमपुर में चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर 15 हजार रुपये की नकदी व लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह जब परिवार के सदस्यों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शिकायत के बाद बावल थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार गांव खुरमपुर निवासी शिवकुमार शुक्रवार रात अपने परिवार के साथ घर में ही सोया हुआ था। सुबह उठा तो घर की छत पर लगा लोहे का जाल टूटा मिला। उपर जाकर देखा तो उसके सरिए कटे हुए थे। शक होने पर उसने घर के कमरों को चैक किया। इस दौरान एक कमरे में रखे बेड का सामान बाहर बिखरा मिला। जांच करने में बेड में रखे गहने और कैश गायब मिला।
विज्ञापन
शिवकुमार ने बताया कि चोर सोने का एक तोले का मंगलसूत्र, 4 ग्राम की सोने की कानों की बाली, 2 ग्राम की सोने की अंगूठी और 15 हजार कैश चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना शिवकुमार ने बावल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया और चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन