{"_id":"63b25e21f4149319117f28cc","slug":"brass-idols-stolen-from-temple-of-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राधा स्वामी मंदिर से पीतल की लाखों रुपये की मूर्तियां चोरी, पुजारी की शिकायत पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari News: राधा स्वामी मंदिर से पीतल की लाखों रुपये की मूर्तियां चोरी, पुजारी की शिकायत पर केस दर्ज
Mon, 02 Jan 2023 10:01 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 02 Jan 2023 10:01 AM IST
सार
मंदिर के पुजारी सुबह जब मंदिर में पहुंचे तो राधा-कृष्ण की पीतल की मूर्ति के अलावा गणेश जी की मूर्ति, पीतल के दो बड़े घंटे, 26 तांबा के बड़े व छोटे लोटे, म्यूजिक सिस्टम व अन्य सामान गायब मिला।
विज्ञापन
रेवाड़ी के मंदिर में चोरी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी के सेक्टर चार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से चोरों ने लाखों रुपये की पीतल की मूर्तियां व अन्य सामान चुरा लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मॉडल टाउन थाना पुलिस ने पुजारी की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शहर के सेक्टर-3 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले जगदीश पिछले 20 साल से सेक्टर-3 स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पुजारी हैं। रात को वह पूजा पाठ कर मंदिर को बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब मंदिर में पहुंचे तो राधा-कृष्ण की पीतल की मूर्ति के अलावा गणेश जी की मूर्ति, पीतल के दो बड़े घंटे, 26 तांबा के बड़े व छोटे लोटे, म्यूजिक सिस्टम व अन्य सामान गायब मिला।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस ने जगदीश की शिकायत पर माता चौक पर रहने वाले गिरीश व बास सिताबराय निवासी आकाश के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। इन दोनों ने ही मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।