{"_id":"5c685d7cbdec22120179b970","slug":"91550343548-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनामी बदमाश चांद दस दिन के रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में आधा दर्जन आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले एक लाख के इनामी हत्यारोपी गांव मुंढनवास निवासी चांद सिंह व साथी विकास को रोहड़ाई थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में 10 दिन के रिमांड पर लिया है। चांद व उसके साथ विकास पर दर्जन भर आपराधिक मामले दर्ज है। 12 अगस्त 2018 को रोहड़ाई मोड़ पर बदमाशों ने अरुण नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की इस वारदात में मुंढनवास निवासी चांद का भी नाम सामने आया था। चांद व उसके साथियों पर हत्या का केस दर्ज किया था। 15 जनवरी को गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने उसे केएमपी एक्सप्रेस-वे से गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ के दौरान उसका साथी बदमाश झज्जर जिला निवासी विकास भी गिरफ्तार किया गया था। दोनों पर हरियाणा पुलिस ने इनाम रखा हुआ था। चांद व उसके साथी विकास ने पुलिस की पूछताछ में बताया था कि वह दोनों रेवाड़ी के गांव रोहड़ाई में अरुण व वर्ष 2017 में बावल के गांव तिहाड़ा में गिरदावर की हत्या की थी। हत्या के मामले में रोहड़ाई थाना पुलिस ने आरोपी चांद व उसके साथ विकास को रेवाड़ी कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर 10 दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से हत्या में शामिल अन्य बदमाशों व हथियारों के बारे में पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा अरुण की हत्या की वजह को लेकर भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।