{"_id":"5a1b19824f1c1b95188b6761","slug":"91511725442-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी बताने वाला ही कर रहा था बिजली चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी बताने वाला ही कर रहा था बिजली चोरी
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी बताने वाला ही कर रहा था बिजली चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के कृष्ण नगर में एक उपभोक्ता ने बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। वहीं बिजली अधिकारियों का कहना है कि शिकायत करने वाला कुंडी डालकर बिजली चोरी कर रहा था। विजिलेंस टीम के साथ पुलिस भी थी। बिजली चोरी की कार्रवाई से बचने के लिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता कुछ महीने पहले भी कुंडी डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा गया था। उस पर करीब 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इधर शिकायतकर्ता ने मॉडल टाउन पुलिस सहित रेवाड़ी विधायक को भी मामले की शिकायत दी है।
------------
यह है मामला
सब डिवीजन सिटी-2 के एसडीओ मनोज वशिष्ठ के नेतृत्व में बिजली निगम की विजिलेंस और पुलिस टीम सुबह के समय शक्ति नगर और कृष्ण नगर में बिजली चोरी पकड़ने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान विजिलेंस टीम कृष्णा नगर स्थित होशियार सिंह के घर के बाहर भी पहुंची। होशियार सिंह का आरोप है कि टीम ने सुबह तीन बजे उनके घर की घंटी बजाने के बाद उनका मीटर उखाड़ लिया। आरोप यह भी है कि इसके बाद टीम करीब साढ़े सात बजे दोबारा घर पर आई और सेटिंग की बात करने लगी। दूसरी तरफ निगम अधिकारियों इन आरोपों का खंडन किया है।
------------
साढ़े चार बजे पुलिस की रवानगी
निगम के एसडीओ का कहना है कि कार्रवाई के लिए निगम विजिलेंस से पुलिस मांगी थी। पुलिस की रवानगी सुबह साढ़े चार बजे हुई है। कार्रवाई साढ़े पांच बजे की है। उन्होंने बताया कि चोरी पकड़ी जाने पर अमूमन इस तरह के आरोप लगाए जाते हैं। निगम लाइन लोस कम करने के लिए बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। निगम की टीम होशियार की शिकायत पर ही उसके घर के सामने वाले की बिजली चोरी की जांच करने गई थी, लेकिन जब वह वहां पहुंची तो होशियार के घर सीधी कुंडी डालकर बिजली चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन
----------------
वर्जन-
बिजली चोरी पकड़े जाने पर इस तरह के आरोप लगाए जाते हैं। बावजूद इसके मामले की जांच कराई जाएगी। - सत्यवीर यादव, कार्यकारी अभियंता, रेवाड़ी