{"_id":"5ce18bddbdec2207073c550a","slug":"41558285277-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनलाइन खरीददारी का झांसा देकर हजारों ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आनलाइन खरीददारी का झांसा देकर हजारों ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। औद्योगिक कस्बे में रह रहे दो युवकों को शातिर ठगों ने आनलाइन खरीदारी का झांसा देकर हजारों रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। इसकी शिकायत धारूहेड़ा थाना पुलिस को शिकायत दी गई है।
गुजरात के गांधीनगर निवासी दीपेंद्र ने बताया कि वह धारूहेड़ा स्थित अमूल दूध कंपनी में कार्यरत है। उसे एसी, कूलर व कुछ अन्य घरेलू सामान खरीदना था। जब उसने ओएलएक्स पर सर्च किया तो उसे अपनी पसंद का सामान मिल गया। उसने सामान खरीदने के लिए वेबसाइट पर मौजूद मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। बात करने के बाद उन्होंने पेटीएम के जरिए सामान बेचने वाले व्यक्ति के खाते में 85 हजार 293 रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसे ट्रांसफर करने के बाद उन्होंने दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल स्विच आफ मिला। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित विपुल गार्डन निवासी विपुल भारद्वाज के साथ की पुरानी कार बेचने को लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। विपुल ने बताया कि उसने ओएलएक्स की वेबसाइट पर अपनी पुरानी कार बेचने के लिए संपर्क किया। मोबाइल पर काल आई और कार बेचने की डील हुई। डील फाइनल होने पर कार खरीदने वाले युवक ने विपुल भारद्वाज से टोकन मनी देने के लिए उनसे खाता नंबर व अन्य जानकारियां ले ली। जानकारी लेने के बाद उनके खाते से दस हजार रुपये कट गए। जांच अधिकारी एएसआइ जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिस खाते में पैसे ट्रांसफर हुए है, उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपित के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। मामले में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।