फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बेल्ट से गला कस कर युवक की हत्या, खेत में फेंका शव

बेल्ट से गला कस कर युवक की हत्या, खेत में फेंका शव

Tue, 16 Apr 2019 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
बेल्ट से गला कस कर युवक की हत्या, खेत में फेंका शव

विज्ञापन
रेवाड़ी। रोहड़ाई थाना क्षेत्र के गांव नया टहना में रविवार की रात अज्ञात लोगों ने एक युवक की हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव भावीगढ़ के रूप में हुई है। मृतक दिल्ली की एक कंपनी में कार्य करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव नया टहना में सोमवार को ग्रामीणों को गेहूं के खेत में एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। जिसके सुचना पुलिस को दी। सूचना के बाद रोहड़ाई थाना एसएचओ रविंद्र कुमार दल-बल सहित मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे मेें लेकर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक मृतक के गले से बेल्ट बंधी हुई थी और सिर पर भी चोट के निशान मिले है। मृतक के सिर में बोतल से वार किया गया था। मौके पर प्लास्टिक के खाली गिलास व नमकीन आदि भी पड़ी मिली है। पास मिले कागजात के आधार पर मृतक की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव भावीगढ़ निवासी 24 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी गौरव की हत्या की सूचना दी है। मृतक के कपड़े भी फटे हुए थे। अंदेशा है कि गौरव के साथ किसी ने खेत में बैठ कर शराब पी और झगड़ा होने या किसी अन्य बात पर उसकी हत्या कर दी। गौरव के साथ कौन थे और वह दिल्ली से यहां कैसे पहुंचा इस बारे में पता नहीं लग पाया है। रोहडाई थाना पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त हो गई है और परिजनों को भी सूचना दी गई है। परिजनों के रेवाड़ी आने के बाद ही मृतक के बारे में पूरी जानकारी मिल पाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रविंद्र कुमार, एसएचओ रोहड़ाई थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed