{"_id":"5b522e1a4f1c1b572f8b5aa7","slug":"191532112410-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, गंभीर रूप से घायल
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला, गंभीर घायल
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। नाईवाली चौक पर शुक्रवार सुबह नारनौल की तरफ जा रहे एक डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया। घटना में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। ट्रामा सेंटर में प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसको निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उधर घटना के बाद आरोपी चालक डंपर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार अलवर के कोटकासिम थाना क्षेत्र के गांव सिलपटा निवासी सूबे सिंह शुक्रवार सुबह अपने किसी परिचित को लेने के लिए रेलवे स्टेशन पर बाइक से आ रहा था। जब वह शहर के नाईवाली चौक पर पहुंचा तो बस स्टैंड की तरफ से नारनौल की तरफ जा रहे एक डंपर ने सूबे सिंह की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद भी डंपर चालक ने अपने वाहन को रोका नहीं जिसके कारण सूबे सिंह भी डंपर के नीचे आ गया। इसके बाद यह नजारा देखकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े तो डंपर चालक अपने वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने सूबे सिंह एवं डंपर में फंसी उसकी बाइक को बाहर निकाला। इस घटना में सूबे सिंह का हाथ बुरी तरह से कुचला गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे अन्यत्र रेफर कर दिया। परिजनों ने उसको उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। शहर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह के अनुसार घायल सूबे सिंह के बयान के आधार पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
तय समय के बाद भी सरकुलर रोड पर चलते हैं डंपर
जिले की सड़कों पर ओवरलोड एवं खाली डंपरों का कहर बढ़ता जा रहा है। ज्यादातर डंपर सुबह-शाम शहर के सरकुलर रोड से होकर गुजरते हैं। प्रशासन द्वारा इनका शहर में प्रवेश का समय रात आठ बजे से सुबह 7 बजे तक किया हुआ है। इसके बावजूद भी ज्यादातर डंपर तय समय के बाद भी सरकुलर रोड से गुजरते हैं। इसी तरह शाम को भी तय समय से एक घंटा पहले ही सरकुलर रोड से होकर दिल्ली-गुरुग्राम तक जाते हैं।
विज्ञापन
कार्रवाई होने पर चालक बीचोंबीच खड़ा कर देते हैं डंपर
जब प्रशासन इनके खिलाफ कार्रवाई करता है तो डंपर चालक अपने डंपरों को जीपीएस की मदद से बीच सड़क में ही बंद करके छोड़ देते हैं। अभी चार दिन पहले जब आरटीए की टीम ने कार्रवाई की तो दिल्ली रोड पर डंपरों को बंद करके भाग गए। इसके अलावा प्रशासन अब तक इन डंपरों से साढ़े चार करोड़ रुपये जुर्माना भी वसूल चुका है बावजूद इसके इनका कहर थम नहीं रहा है।