{"_id":"5ced7e21bdec22078e0ac4ec","slug":"1559068240620-30-rewari-news69","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 से 30 जुलाई तक होने वाली सेना भर्ती के लिए प्रशासन देगा सुविधाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
20 से 30 जुलाई तक होने वाली सेना भर्ती के लिए प्रशासन देगा सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी की ओर से रेवाड़ी, भिवानी, चरखीदादरी और महेंद्रगढ़ जिलों के अभ्यर्थियों के लिए सैनिक जनरल ड्यूटी और सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर के श्रेणियों के लिए राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में 20 से 30 जुलाई 2019 तक खुली भर्ती होगी। भर्ती के दौरान बिजली, पानी, परिवहन और टायलेट आदि की व्यवस्था जिला प्रशासन करेगा।
इस बाबत उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने मंगलवार को जिला सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि यह क्षेत्र सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है। इस क्षेत्र के लोगों में देश की सेवा करने के लिए सेना में भर्ती होने का जज्बा है। उन्होंने अधिकारियों को भर्ती के दौरान बिजली, पानी, परिवहन, मोबाइल टॉयलेट आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग व रेलवे अधिकारियों को विशेषकर कहा कि सेना में भर्ती होने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त गाड़ियों की व्यवस्था करने को कहा। भर्ती के सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना नाम आर्मी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है। उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चार जुलाई तक करा सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में अपने आधार नंबर दर्ज करना जरूरी है। उम्मीदवार का फार्म रद्द कर दिया जाएगा। उम्मीदवार पांच जुलाई से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी उम्मीदवार ने अपना ऑनलाइन पंजीकरण दो बार कर दिया है वह अपना एक पंजीकरण रद्द करवा लें, वरना आपको रैली के लिए जरूरी प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
यह योग्यता चाहिए
भर्ती में सैनिक जनरल ड्यूटी के लिए मैट्रिक में कम से कम 45 प्रतिशत अंक और प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। 10वीं में ग्रेड प्रणाली के अनुसार पास हुआ है उसे सभी विषयों में डी-ग्रेड 33-40 प्रतिशत तथा कुल सी-2 ग्रेड होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
सैनिक लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी के लिए 12वीं कक्षा में प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत और कुल 60 प्रतिशत होना अनिवार्य है और 12वीं कक्षा में अंग्रेजी, गणित, अकाउंट, बुक किपींग विषय होना चाहिए। इन विषयों में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
कर्नल साजू सीबी ने बताई रूपरेखा
बैठक में कर्नल साजू सीबी ने भर्ती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रोजेक्टर के माध्यम से भर्ती की रूपरेखा के बारे में बताया गया। इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी अल्का चौधरी, सीटीएम रविन्द्र यादव, डीएसपी हंसराज, सचिव सैनिक बोर्ड सरिता यादव, जिला शिक्षा अधिकारी रामकुमार फलसवाल, जिला खेल अधिकारी परसराम, महाप्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी राजीव नागपाल और रेलवे के अधिकारी भी उपस्थित थे।