फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   रास्ते में शराब पीने से मना करने पर युवक के पैर में मारी गोली

रास्ते में शराब पीने से मना करने पर युवक के पैर में मारी गोली

Sun, 17 Feb 2019 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
रास्ते में शराब पीने से मना करने पर युवक के पैर में मारी गोली

विज्ञापन
धारूहेड़ा। कस्बा के नंदरामपुर बास रोड पर शनिवार रात रोड के बीच में शराब पीने से मना करने पर आरोपी ने युवक के पैर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के आरोपी मौके से फरार से गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार कस्बा के बास रोड निवासी पवन कुमार शनिवार देर रात एक शादी समारोह से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान आकेड़ा निवासी बब्लू बास रोड पर अपने दो साथियों के साथ रोड पर बैठकर शराब पी रहा था। पवन ने बब्लू को देखते ही अपनी बाइक रोक ली। दोनों आपस में एक दूसरे को जानते है। इसी वजह से पवन उसे समझाने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि बब्लू ने पिस्टल निकाल कर उस पर फायर कर दिया। गोली पवन के पैर में लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली चलने के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। धारूहेड़ा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू करक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed