{"_id":"593aefa94f1c1b81048b45b8","slug":"14970346854-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन स्नेचिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेन स्नेचिंग
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में चढ़ते समय महिला ने महिला के गले से झपटी चेन
रेवाड़ी।
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर वीरवार को ट्रेन में चढ़ते समय गुरुग्राम निवासी एक महिला के गले से एक अन्य महिला ने सोने की चेन झपट ली। जीआरपी ने महिला की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गुरुग्राम के अशोक विहार निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुवार को पत्नी विमल के साथ किसी काम से रेवाड़ी आए थे। इस दौरान वे एक ट्रेन में बैठने के लिए प्लेटफार्म नंबर-आठ पर पहुंचे। अभी वे ट्रेन में चढ़ ही रहे थे कि पीछे से एक महिला ने विमल के गले से सोने की चेन छीन ली। लोगों ने महिला को चेन झपटते हुए देखा लेकिन फिर भी आरोपी महिला फरार हो गई। सूचना के बाद स्टेशन पर तैनात जीआरपी के जवान भी मौके पर पहुंचे। खोजबीन के बावजूद महिला का कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने राजकुमार की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ स्नेचिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।