फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   चेन स्नेचरों ने पुलिस सुरक्षा को

चेन स्नेचरों ने पुलिस सुरक्षा को

Sun, 26 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
चेन स्नेचरों ने पुलिस सुरक्षा को
रेवाड़ी। पुलिस को शहर के चेन स्नैचर सीधी चुनौती दे रहे हैं। शनिवार शाम को शहर के भाड़ावास रोड पर एक महिला के गले से सोने की चेन झटकने के बाद बदमाशों ने उसके बाद देर रात तक चार अन्य स्थानों से भी चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। इन वारदातों के बाद अब महिलाओं का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब सात बजे बाइक सवार बदमाशों ने पहले शहर के भाड़ावास रोड पर हरी नगर टी प्वाइंट के समीप खड़ी एक महिला को निशाना बनाया। कॉलोनी निवासी टी प्वाइंट के समीप खड़ी होकर सड़क पार करने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर हेलमेट लगाकर आए बदमाश सोने की चेन तोड़ ले गए। इस घटना के बाद भी बदमाशों ने चार अन्य स्थानों पर चेन तोड़ने की वारदात को अंजाम दिया। दूसरी घटना राधा स्वामी कॉलोनी निवासी कुसुम के साथ हुई जब वे शनिवार देर शाम को बाजार से सामान खरीदने के लिए जा रही थी। इसी दौरान सेक्टर तीन की तरफ से आए दो बाइक सवारों ने उनके गले में झपट्टा मारा और चेन तोड़ ले गए। तीसरी वारदात शहर की कंपनी बाग कॉलोनी में हुई। कंपनी बाग निवासी शशि रक्षाबंधन का सामान लेकर बाजार से अपने घर आ रही थी। रामपुरा रोड पर बाइक पर सवार होकर आए दो बाइकर्स ने गले से चेन तोड़ ले गए। चौथी घटना मयूर विहार कॉलोनी में हुई थी।पूर्ण नगर निवासी मधु रक्षाबंधन पर कॉलोनी में रहने वाले अपने परिजनों के पास आई थी। शाम करीब सात बजें जब वह वापस अपने घर लौट रही थी मयूर विहार में ही बाइक पर आए एक युवक उसके गले से चेन तोड़कर फरार हो गया। पांचवीं घटना में चरखी दादरी जिले के गांव अटला कलां निवासी सुमित्रा बाजार देर शाम को रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी। रेेलवे चौक के समीप बाइक सवार बदमाशों ने उसके गले से चेन व हाथ से पर्स छीन लिया महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन बदमाश फरार हो गए थे। एक ही दिन में चेन स्नेचिंग की पांच वारदातों के बाद रक्षाबंधन के त्योहार के लिए की गई पुलिस प्रबंधों की पोल खोल दी है। पुलिस प्रशासन की तरफ से दावा किया गया था कि त्योहार के मद्देनजर यातायात और कानून व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके बावजूद चेन स्नेचर्स गिरोह ने एक ही दिन में लूटपाट की पांच वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को सीधे चुनौती पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed